हरिद्वार के ट्रांसपोर्ट वेलफेयर संरक्षक की विपक्षियों से अपील

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

हाल ही में हरिद्वार में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसके बाद हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के  दो भाग हो गए थे | इसके कारण ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था|  लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं | हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक सुरेश कुमार शर्मा ने ट्रांसपोट्रो से अपील की है कि अब चुनाव संपन्न हुए 10 दिन बीत गए हैं |

और सब ट्रांसपोटर अपने काम पर वापस आ जाएं क्योंकि चुनाव  प्रत्येक वर्ष होते हैं और हमारे जो चुनाव हैं वह राजनीति से दूर हैं | हार जीत लगी रहती है और जो लोग हार गए हैं उनसे भी निवेदन है कि एक साथ मिलकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के कंधों को मजबूत बनाएं और मंदी के इस दौर से गुजर रही ट्रांसपोर्ट कंपनियों को आगे बढ़ाने का कार्य करें|