

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- रिजवान

स्थान- गदरपुर

गदरपुर क्षेत्र में पिछले 2 दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन तहसील प्रशासन इस पर कोई सुध नहीं ले रहा है | वहीं स्थानीय किसान सुरेंद्र चावला ने कहा कि उनकी धान की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी थी लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला था और अब भी उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह डूब चुकी है |

तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है लेकिन तहसील प्रशासन किसानों की कोई बात नहीं सुन रहा | वहीं स्थानीय किसान हेतराम ने कहा कि वह जमीन किराए पर लेकर कृषि कार्य करते हैं लेकिन धान की फसल के बाद उन्होंने सरसों की फसल लगाई थी जो कि पूरी तरह डूब चुकी है और लगातार पानी के कारण फसल पूरी तरह नष्ट हो जाती है | किसान अपनी व्यथा को लेकर तहसील परिसर जाते हैं लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा उनकी बात नहीं सुनी जाती है |


वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बहल ने बताया कि व्यापारियों का नुकसान पूर्व में भी हुआ था और इसके साथ ही किसानों का भी | किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से क्षेत्र के किसान बहुत परेशान हैं | राज्य की भाजपा सरकार में किसानों की सुनवाई नहीं हो पा रही है |



