

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड के नव निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतर चुकी है | जहां इन 21 सालों में दो राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और भाजपा ने सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का दौर जारी रखा और जनता को विकास के नाम पर छलने और ठगने का कार्य किया | वहीं हल्द्वानी पहुंचे दिल्ली आप के प्रदेश अध्यक्ष और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के अंदर आगामी 3 जनवरी से नव निर्माण अभियान का निर्णय लेते हुए 10 जनवरी को राज्य में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में वर्चुअल रैली करने का निर्णय लिया है और 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक विभिन्न एजेंडों को लेकर वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है |

साथ ही कोविड को देखते हुए ग्राउंड लेवल पर बूथ संवाद का निर्णय लिया है और राज्य में प्रत्येक दस घरों में बूथ स्तर पर संवाद करने जा रहे हैं | उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो राज्य में पांच गारंटी योजना तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली , 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता , हर घर रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा , सुरक्षा में लगे सेना पुलिस और अर्धसैनिक बल को करोड़ की सम्मान राशि दी है उसको लेकर वह तीन चरण में अपने विधायक के प्रत्याशियों, वर्चुअल रैली और बूथ संवाद के माध्यम से जनता को बताने का कार्य करेंगे ।



