

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत स्थित गुरुद्वारे में सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह साहिब जी के 356वें प्रकाश पर्व के मौके पर नगर कीर्तन बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

बता दें कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के 356 वें प्रकाश पर्व को सिख समाज के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी के चलते प्रकाश पर्व के मौके पर बाजपुर के बेरिया दौलत स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन धूमधाम के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरु के पांच प्यारों के अलावा गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान की झांकी, गतका पार्टी, भांगड़ा पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा युवा टोली द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।


इस मौके पर सारा शहर गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के जयकारों और गुरुवाणी से भक्ति में हो गया। इस मौके पर गुरु के प्यारो ने गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के आदर्शों पर प्रकाश डाला। वहीं नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।



