केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन सिलेंडरों का किया लोकार्पण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर आज हल्द्वानी के राजकीय महिला अस्पताल में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 300 आक्सीजन सिलेंडरों और 70 लाख की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत लोकार्पण किया | राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं |जिसको लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है कि संभावित तीसरी लहर बच्चों और महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है, जिसको देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के प्रत्येक अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लाटों से जोड़ दिया है और आज  उन्होंने राजकीय महिला अस्पताल में प्रत्येक बेड को ऑक्सीजन से जुड़ने के लिए 20 लाख की राशि अवमुक्त करने का निर्णय लिया है |

साथ ही उन्होंने नैनीताल जिले की सीएमओ को भी आदेशित कर दिया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है कि हल्द्वानी और उसके आस पास की जगहों में कोरोना के मामले जिस प्रकार से बढ रहे हैं, उसके चलते मरीजों को किसी भी प्रकार से दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी में 300 ऑक्सीजन सिलेंडरों की देन दी गई है | जिससे शहर वासियों और यहां के अन्य अस्पतालों को आसानी से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो सकें।