

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें हल्द्वानी के एक युवक ने दो युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी नरेन्द्र बिष्ट नामक युवक ने तल्लीताल निवासी एक सफाई कर्मी के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । वहीं युवक ने उसकी 20 वर्ष दूसरी बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोचने की कोशिश की, तो युवक ने पुलिस से ही मारपीट और अभद्रता शुरू कर दी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने किसी तरह युवक को घर से बाहर निकाला। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र बिष्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।



