कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार पर लगाये आरोप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए कल रात नई एसओपी जारी की गई है। नई आरोपी के तहत राज्य में सभी प्रकार के धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर 16 जनवरी तक पाबंदी लगा दी गई है। राज्य सरकार की नई एसओपी जारी होने से खटीमा में कांग्रेस पार्टी ने 10 जनवरी को आयोजित हो रहे एससी-एसटी महासम्मेलन पर रोक लग गई है। 

आज खटीमा में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और खटीमा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए एसओपी को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। भुवन कापड़ी ने कहा कि राज्य में 1 जनवरी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी| लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने लगातार अपनी यात्रा निकली |खटीमा में मुख्यमंत्री ने कोरोना नियमो को ताक पर रखते हुए एक जनसभा का आयोजन किया|वही कल खटीमा में अपने कार्यक्रम पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कोरोना की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। कांग्रेस पार्टी की नजर में आम जनता की जान की काफी कीमत है| कांग्रेस पार्टी आपने एससी एसटी महासम्मेलन को निरस्त कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सिद्ध कर दिया है कि उसका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है और वह सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए कार्य करती है।