सीएम पत्नी ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अशोक फार्म मे मेलाघाट मुख्य सड़क से लेकर खालीमहुवट गुरुद्वारे तक लगभग 650 मीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है | जिसका शुभारंभ उत्तराखंड सीएम पत्नी गीता धामी ने विधिवत भूमि कर किया । इस दौरान सड़क शुभारंभ पर स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी का आभार व्यक्त किया। वहीं गीता धामी ने बताया कि आज अशोक फार्म में 650 मीटर सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ है |

इसके साथ ही अनेकों सड़कों का भी शुभारंभ हुआ है | खटीमा विधानसभा क्षेत्र में कई सैकड़ों सड़कें बनने जा रही हैं | जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और खुशी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विकास और जनहित मे लगातार नए-नए निर्णय ले रहे हैं और जन कल्याणकारी योजनाएं ला रहे हैं | जिससे लोगों में काफी जोश और उत्साह है | उन्होंने कहा कि इस बार फिर युवा शक्ति ने ठाना है कि मुख्यमंत्री धामी को भारी मतों से खटीमा क्षेत्र से विजयी बनाएंगे।