20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के संदर्भ में क्या बोले किसान नेता, पढ़िए पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाज़पुर

बाजपुर की 20 गांव की विवादित 5838 एकड़ भूमि के संबंध में आज किसान नेता जगतार बाजवा मीडिया से रूबरू हुए | जहाँ उन्होंने बताया कि विवादित भूमि का समाधान वर्तमान मुख्यमंत्री कर चुके हैं लेकिन फिर भी भूमि की खरीद-फरोख्त में मालिकाना हक को लेकर आ रही परेशानियों के चलते उन्होंने 2 दिन पूर्व जिलाधिकारी से मुलाकात की और समाधान के प्रयास के लिए कहा गया था |

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 को न्यायालय से एक आदेश आया था जिसके संबंध में भ्रम की स्थिति पैदा हुई और रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई । उन्होंने स्पष्ट किया की उपरोक्त स्थगन आदेश केवल सूद फैमिली से संबंधित भूमि के लिए है, अन्य किसी भी भूमि पर यह आदेश लागू नहीं होगा | अन्य सभी जमीनों का मालिकाना हक एवं खरीद-फरोख्त पूर्ववत जारी रहेगी |