

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- जितेन्द्र पंवार

स्थान- कर्णप्रयाग

देश में दिन-ब-दिन कोरोना के बढ़ते आंकड़े मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। प्रशासन की सख्ती और कोविड नियमों के वावजूद लोग कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं | बिना मास्क के बाजारों में घूमते लोग कोरोना को न्यौता दे रहे हैं।

वहीं कर्णप्रयाग के सीओ ने आज सघन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और मास्क बांटे । कोरोना की तीसरी लहर और बढ़ते ओमिक्रोन के आंकडो से फिर एक बार कोरोना ने सरकार और जनता की मुश्किलें बढ़ा दी है । उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है । इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है । जिसमें रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है ।


लेकिन दिन में प्रशासन की सख्ती के वावजूद लोग कोविड नियमो की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं । कर्णप्रयाग के बाजार में रोज ग्रामीण क्षेत्रों और मैदानी क्षेत्रों से प्रतिदिन लोगों का आना जाना है । लेकिन कोई भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा है । भले ही प्रशासन और मीडिया के कैमरे को देखते ही लोग अपने चेहरे को ढकते दिखाई दे रहे हैं | लेकिन लोगों को जरा भी इस बात की फिक्र नहीं है कि अगर कोविड नियमों का पालन नहीं होगा तो आखिर कैसे इस महामारी से लड़ा जा सकता है।


जिसके चलते सीओ कर्णप्रयाग ने आज कर्णप्रयाग बाजार में लोगो को मास्क बांटे और जनता से कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की ।


