

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर – मनीष

स्थान – पिथौरागढ़

स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार परेशानियों को देखते हुए, जिला अधिकारी आशीष चौहान की पहल पर लंबे अरसे से बन्द पड़े बेस हॉस्पिटल में जिला चिकित्सालय की एक्सटेंसीन यूनिट की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में कम बेड होने के कारण हर रोज मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला अस्पताल के एक्सटेंशन के रूप में अस्थाई तौर पर बेस अस्पताल के भवन में 101 बेड की व्यवस्था बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिला अस्पताल की क्षमता 120 बेड थी। बेस अस्पताल में 101 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के बाद अब जिला अस्पताल की क्षमता करीब दोगुनी हो गई है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। वहीं अस्पताल में मरीजों का अत्यधिक दबाव होने के कारण जिला अस्पताल के एक्सटेंशन यूनिट के तौर पर अब बेस अस्पताल भवन में ओपीडी शुरू की गई है। वहीं क्षेत्रीय विधायक चन्द्रा पंत ने इसका शुभांरभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिप उपाध्यक्ष कोमल मेहता, भूपेष पंत, जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट नन्दन कुमार, चिकित्सा अधिकारी डा. कुन्दन आदि मौजूद थे।



