हरिद्वार की पॉश कॉलोनी के एक मकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार के पॉश कॉलोनी खन्ना नगर के गली नंबर दो में रहने वाले हरि प्रकाश महेश्वरी के मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया | आग इतनी भीषण थी कि तकरीबन एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया | आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया | आग लगने की सूचना पर क्षेत्र के विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भी मौके पर पहुंचे | बता दें कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी | क्योंकि कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था |

फायर अधिकारी का कहना है कि आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी गई | लेकिन कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था इस कारण छोटी गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया | जिसके बाद फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया | गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ |  आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है | लेकिन आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया | कॉलोनी के मकान में भीषण आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया | फायर विभाग अब आग लगने के कारणों का पता लगा रही है |