राजकीय अस्पताल ने पूरी की कोरोना से निपटने की तैयारियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल

कोरोना और नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है | इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल में भी ओमिक्रोन को लेकर राजकीय बी.डी. पांडे अस्पताल में सारी तैयारियां पूरी कर ली है। डॉ. राहुल सक्सेना ने बताया कि कोरोना इस बार ज्यादा घातक है लेकिन सावधानी बरतने की पर  कई हद तक बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा बी ड़ी पांडे अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। अगर किसी भी तरह कोरोना के केस आते हैं तो वह कोरोना से लड़ने के लिए तत्पर तैयार रहेंगे | साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की जहाँ भी जाये मास्क का प्रयोग करें, साबुन से बार-बार हाथ को धोते रहें, सामाजिक दूरी का ध्यान दे तो हम इस बीमारी से बच सकते हैं। साथ ही अस्पताल में जो वार्ड बनाये गये हैं, उनका भी स्टाफ के साथ निरीक्षण किया और स्टाफ को जानकारी दी।