

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य मोहम्मद हसन नूरी का काशीपुर में जोरदार स्वागत किया गया | वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने उनका माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया | इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य मौहम्मद हसन नूरी ने कहा कि दरगाहों की कमेटियों को फर्जी तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया पर अंकुश लगेगा | उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की हिफाजत होगी और निस्वार्थ भाव से काम करने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा |

जिससे वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा ठीक से हो सके | साथ ही मदरसों के स्तर को बढाना और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सही इस्तेमाल किया जाना ही उनकी प्राथमिकता में होगा | मोहम्मद हसन नूरी ने कहा कि पिछले कार्यकालो में कई कमियां रही है | जिनको सुधारना होगा, जिसके लिए वह तैयार भी हैं।



