

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राज्य के युवाओं के लिए नयी-नयी योजनाएं चला रहें हैं | इसी क्रम में धामी ने पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए युवा संवाद का आयोजन किया | जिसके लिए उन्होंने अपने विशेष कार्याधिकारी राजू बिष्ट को पिथौरागढ़ की चारों विधासभाओं में भेजकर युवा संवाद कराया। बता दें कि धामी पिथौरागढ़ में आईटीआई, डिप्लोमा कर चुके बच्चों को अपने प्रयासों से रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राजू बिष्ट को पिथौरागढ़ भेजा | इस पर राजू बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने विशेष तौर पर मुझे पिथौरागढ़ भेजा |

उन्होंने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों में जो गरीब तबके के बच्चे हैं और आईटीआई, डिप्लोमा कर चुके हैं लेकिन वह हर जगह नहीं जा सकते | राजू बिष्ट ने अभी तक हजार से बारह सौ बच्चें कवर किए हैं । जिसमें उनका छोटा सा टैस्ट भी लिया गया है, उस टैस्ट में जो बच्चा क्वालिफाइड होगा, उस बच्चे को बगैर एक पैसा लिए योगी टीम टे्निंग कराने के बाद बड़ी कंम्पनियों जैसे आस्टेलिया, यूरोप, यूएस,के साथ मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब दी जाएगी | इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा |



