

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआँ

आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं | सभी पार्टियां अपने पक्ष को मजबूत कराने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं | वहीं सभी पार्टियों में सदस्यता ग्रहण कराने का सिलसिला भी जारी है | इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन हरीश रावत सहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल और पूर्व विधायक संजीव आर्य ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू पहुँचकर भाजपा के ग्राम प्रधान शंकर जोशी और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई | वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया |

जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की | हरीश रावत ने कहा कि राज्य की महिला स्वयं सहायता समूह को 28 कार्य सौंपे जायेंगे, जिससे महिलाओं के जीवनयापन में बल मिलेगा | इसके साथ ही पेपर कटिंग के कार्य में भी महिलाओं को लगाया जायेगा, जिनकी मासिक आय 20 हजार से अधिक होगी | वहीं अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस सरकार किसानों को बढ़ावा देने का काम भी करेगी | जिससे उत्तराखण्ड के जैविक उत्पाद जैसे मंडुए का आटा, गहत की दाल जैसे कई पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा | इस दौरान वह भाजपा सरकार पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटे |


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 69 हजार महिलाओं की पेंशन बन्द कर दी है, जिसे कांग्रेस की सरकार आने पर एक हजार से बड़ा कर 1500 मासिक कर दिया जायेगा | साथ ही कांग्रेस सरकार में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 600 से अधिक नहीं किये जायेंगे । अब देखना यह है कि हरीश रावत की यह घोषणाएं जनता को कितना प्रभावित करेंगी, यह चुनाव के परिणाम ही बताएँगे |



