भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का फूंका पुतला, मुर्दाबाद के नारे लगाकर किया विरोध

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल

 सरोवर नगरी में भाजपा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस का पुतला दहन कर राहुल, सोनिया, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस हर तरह से विफल होती जा रही है।

जिसके चलते कांग्रेस जगह-जगह इस तरह के हथकंडे अपना रही है। लेकिन जनता सब कुछ जानती है। वहीं जिला मंत्री हरीश भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा चूक की गई है यह एक घृणित कार्य है। इसकी जितनी घोर निंदा की जाये, वह बहुत कम है।