

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की लागत से बन रही सड़क का कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति कराने की बात कही।

बता दें कि बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही थी। क्षेत्र के लोगों की मांग का संज्ञान लेकर सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए 8 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे।


जहां उन्होंने सड़क के निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क खराब होने की वजह से स्वास्थ्य केंद्र में पानी जमा हो जाता था और लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी जिसके चलते सड़क का शिलान्यास किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की भी नियुक्ति की जाएगी।



