

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विकासखंड में जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मनरेगा श्रमिकों का 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण आज विधिवत संपन्न हो गया। बता दें कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान एवं आरसेटी द्वारा 100 दिन कार्य कर चुके मनरेगा मजदूरों को स्वरोजगार से जोड़ने, आमदनी बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनाने पलायन रोकने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 61 योजनाओं के अंतर्गत कुशलता हासिल करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

वहीं संस्थान द्वारा लाभार्थियों को बैंक से लिंक करके श्रृण की भी सुविधा प्रदान की जाती है तथा स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में खटीमा ब्लॉक में 27 दिसंबर से सितारगंज तथा खटीमा क्षेत्र के 28 मनरेगा श्रमिकों को डेयरी तथा वर्मी कंपोस्ट के क्षेत्र में कोऑर्डिनेटर बड़ौदा आरसेटी सुरेश विश्वकर्मा द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जिसका समापन 5 जनवरी को विधिवत हो गया। इस अवसर पर डीडीओ डॉक्टर सुशील कुमार, निदेशक बड़ौदा आरसेटी आरके उपाध्याय, एफएलसीसी ओपी कालड़ा तथा बीडीओ दिनेश चंद्र गुररानी ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों से लाभार्थियों को अवगत कराया तथा प्रशिक्षण का लाभ लेकर लाभार्थियों को स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रेरित किया साथ ही लाभार्थियों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की।


प्रशिक्षण समापन दिवस के अवसर पर सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। वही बड़ौदा आरसेटी के निदेशक आरके उपाध्याय ने बताया कि 100 दिन कार्य कर चुके मनरेगा श्रमिकों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे कि लाभार्थी मनरेगा के साथ-साथ स्वरोजगार भी कर सकें और अपने जीवन को बेहतर बना सके। यह प्रशिक्षण प्रत्येक विकासखंड में कराया जाता है। उन्होंने बताया कि रोजगार करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को बैंक से लिंक करके श्रृण की भी सुविधा मुहैया कराई जाती है।



