पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली से उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी व कांस्टेबल रामवीर और विपिन कुमार ने चौकी क्षेत्र कलियर अड्डे पर चेकिंग अभियान चला रखा था | चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को दो युवक नहर पटरी की ओर से मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए | जिनको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देख कर भागने लगे | वहीं पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों युवकों को धर दबोचा और सिविल लाइन कोतवाली लाकर तलाशी ली गई|

तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए| पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम दीपक पुत्र अतर सिंह निवासी देहरी थाना रामपुर व हाल निवासी जगजीतपुर निरंजनी अखाड़े के सामने थाना कनखल हरिद्वार बताया, वही दूसरे आरोपी ने अपना नाम हिमांशु पुत्र नूर तू निवासी कुतुबुल खेड़ी थाना गंगो जिला सहारनपुर बताया | दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया वहीं दोनों को जेल भेज दिया गया | पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी सोत बी चौकी इंचार्ज कांस्टेबल रामवीर कांस्टेबल विपिन एचसीपी महेंद्र सिंह नेगी शामिल रहे |