भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

देश के नेतृत्व  की सुरक्षा व्यवस्था में चूक के घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को पंजाब में हुसैनीवाला के रास्ते से लौटना पड़ा | प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में इस गंभीर चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी में भारी रोष व्याप्त है | जिसके चलते जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार  का पुतला फूंका |

वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई ने बताया कि कल पंजाब में होने वाली रैली में वहां के उग्रद्रवियों द्वारा रास्ता रोका गया और जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई | उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह तानाशाही रबैया नहीं होना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए |