

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान – रामनगर

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के लिए जाना जाता है। बाघों के दीदार के लिए हर साल लाखों पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क का रुख करते हैं। कभी-कभी यहाँ पहुँचे पर्यटकों को ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं। जिसको देखकर उनका रोमांच दोगुना हो जाता है। रोमांच के साथ ही इन दृश्यों को देखकर पर्यटकों की कुछ देर के लिए सांसें भी थम जाती है।


ऐसा ही एक नजारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन से सामने आया है। जहां एक बाघ लंगूर के शिकार के लिए लंगूर का पीछा करता है। ओर इतना ही नहीं लंगूरों को पकड़ने के लिए बाघ पेड़ पर भी चढ़ जाता है। जिसका वीडियो सफारी पर गए पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


राहुल कुमार सी०टी०आर निदेशक ने बताया कि कॉर्बेट पार्क में बर्तमान में 231 के लगभग टाईगर हैं कॉर्बेट टाईगर का एक नेचुरल इकोलॉजी नेचुरल हेबिटेक हैं इसमे टाईगर जो है अपनी नेचुरल एक्टिविज करते हैं सुइंग करना पेड़ो में चढ़ना ये इनकी दैनिक दिनचर्या हैं|


