

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





आज का राशिफल : 06 जनवरी 2022

.मेष


आज का दिन विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अध्ययन करना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खाने पीने से परहेज रखने को कहना होगा, क्योंकि उनको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
.वृष


आज का दिन आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनकर उनको सुलझाने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आज आप अपनी और भी ध्यान नहीं देंगे। यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी फैसले को लेंगे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज पिताजी यदि आपको कोई सलाह मशवरा दे, तो उसे मान लेना बेहतर होगा।

.मिथुन

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो लोग शादी के बंधन में बंधे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है व परिवार के सदस्य भी उनके लिए आज किसी सरप्राइस का प्लान बना सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है।
.कर्क

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी सलाह को सिर्फ सुनना होगा, मानना नहीं। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपके मन में कुछ अनजाना सा भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा।
.सिंह

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यापार में कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए भी आजका दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि आज उनको शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से किसी भी झगड़े में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह उनको किसी परेशानी में टाल सकते हैं।
.कन्या

यदि आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो आप उसका हल खोजने में सफल रहेंगे, क्योंकि आज आपको अपने किसी परिजन की मदद से इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज आप परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
.तुला

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी ऊर्जा को देखकर आपके सहकर्मी भी हैरान रहेंगे, जिसके कारण वह आज आपसे किसी भी मामले में पंगा नहीं लेंगे। संतान को आज आप सामाजिक कार्य करते देख प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको संतान के विवाह की चिंता सकती है।
.वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप कहीं पर अपने धन का निवेश करें, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि उससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। आज आपकी वाणी आपके चारो और मिठास घोलने में कामयाब रहेगी, जिसके कारण आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। यदि आपके पर कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उससे भी मुक्ति पाने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।
.धनु

आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आपको मानसिक रूप से सशक्त पाएंगे व हर निर्णय को लेने में समर्थ रहेगे, इसलिए आज आपको किसी से भी सलाह मशवरा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका आपका विरोधी हो।
.मकर

विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनके व्यवसाय में चार चांद लगेंगे, लेकिन आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे, उनके लिए आज का दिन सुखद रहेगा, लेकिन आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चा आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।
.कुंभ

आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग शेयरबाजार आदि में धन लगाते हैं वह आज मुनाफा कमा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको आय के विभिन्न स्त्रोतों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे।
.मीन

आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, इसके लिए आप आज अपने कुछ जरूरी कार्य को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको वह भविष्य में परेशानी दे सकते हैं, जो लोग किसी संपत्ति के बारे मे सोच रहे हैं, तो उनको आज उसके अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा |


