

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा के स्याल्दे विकास खण्ड में चौकोट महोत्सव मेले का आगाज हुआ। महोत्सव का आगाज कई वर्षों से हो रहा है। महोत्सव में मुख्य अतिथि सल्ट विघायक महेश जीना ने शिरकत की। विद्यालय के बच्चों व महिला समूहों ने सल्ट महेश जीना का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। महोत्सव में मुख्य अतिथि को शौल ओढकर सम्मानित किया गया। महोत्सव में आये विभिन्न क्षेत्रों से महिला समूहों को एक-एक वाटर जग देकर समिति की ओर से सम्मान दिया।


महोत्सव मेले हर साल भरी संख्या में लोग पहुंचते है इस वर्ष भी मेले में हजारों लोग पहुंचे । इस वर्ष 12 वां महोत्सव है जिसमें क्षेत्र के लगभग 50 महिला समूहों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में स्थानीय और बाहर से आये कलाकारों ने सास्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी।

जिसमें गिरीश सनवाल टीम एवं छात्र , छात्राओं ने कुमाऊनी, गढ़वाली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।इस मौके पर आयोजक हृदयेश मेहरा, व्यपार संगठन अध्यक्ष दर्शन जोशी, प्रधान संगठन अध्यक्ष कुन्दन लाल, मण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार, प्रधान दीप जोशी, भूपेन्द्र सिंह, नन्दन सिंह, दिवान सिंह, मोहन सिंह , क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी,करन जीना, विनोद ध्यानी, सूरज सिंह, दिनेश पवार, अशोक तिवारी, मन्जू रावत, रजनी पपनोई, जसुली देवी , भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण आदि लोग मौजूद थे।



