

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट (अल्मोड़ा)

अल्मोड़ा में सल्ट विधानसभा के विधायक महेश जीना ने मासी गैरखेत- कलझीपा मोटर मार्ग के दूसरे चरण का भूमि पूजन विधिवत रुप से किया। जिसके बाद मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य की शुरुआत का शुभारंभ किया गया । इस मोटर मार्ग का कार्य पीएमजेएसवाई के अन्तर्गत लगभग 2.50 करोड़ लागत से होगा, जो 5.50 किमी तक बन के तैयार होगी। बता दें कि पूर्व में सड़क पर कार्य धीमी गति से हो रहा था |

जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक महेश जीना ने ठेकेदार को बदलकर कार्य में तेजी कर दी । इसके अलावा विधायक महेश जीना ने कहा कि गाँव के किसी भी ग्रामीण को अगर मोटर मार्ग कटने पर मकान या अन्य का नुकसान होता है, तो विभाग द्वारा उसे ठीक किया जायेगा। साथ ही यह मोटर-मार्ग चार -पांच महीने में बन कर ग्रामीणों को समर्पित कर दी जाएगी | इस मौके पर प्रधान रोटापानी देव सिंह, प्रधान परथोला राधे सिंह, प्रधान कलझीपा हरीश नेलवाल, चम्पा खुल्फे,मोहन सिंह, बाला दत्त, बद्री प्रसाद, रघुवर दत्त, राम सिंह,आलोक आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण वहां मौजूद रहे।



