ग्राम बघौरी में आला हज़रत गेट का हुआ उद्घाटन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघोरी में उत्तर प्रदेश बरेली शरीफ के आला हजरत दरगाह के गद्दी नशीन अल्लामा मौलाना हज़रत सुब्हान रज़ा खा सुब्हानी मियां ने ग्राम बघौरी के मुख्य द्वार पर बन रहे आला हज़रत भव्य गेट का उद्घाटन किया। वहीँ मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के प्रतिनिधि कांग्रेस नेता डॉ सुरेश गंगवार के कार्यक्रम में पहुंचे सुब्हानी मियां और कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार सैय्यद सिराज अहमद उर्फ़ मुन्ने मियां ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

साथ ही क्षेत्र के पहुंचे उलेमाओं ने कहा कि जिला पंचायत ने आला हजरत गेट का भवन निर्माण कराकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है | उन्होंने कहा कि डॉ सुरेश गंगवार क्षेत्र में निष्पक्ष तरीके से विकास कार्य करा रहे हैं।

कार्यक्रम से पूर्व डॉ सुरेश गंगवार ने दर्जनों उलेमाओ, क्षेत्र के दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के सामाजिक और बुजुर्ग लोगों को सम्मानित किया।