

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





स्थान- हरिद्वार

रिपोर्टर- मनोज कश्यप

हरिद्वार स्थित प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में सक्षम हरिद्वार इकाई गढ़वाल मंडल ने NIBH के सहयोग से एक विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक दिव्यांग लोगों को निःशुल्क ट्राइसाईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, स्टिक, कान की मशीन एवं चश्में इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, सीएमओ हरिद्वार, प्रांत प्रचारक युद्धवीर जी, सक्षम संस्था के जिलाध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, डॉ. विशाल गर्ग इत्यादि ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सक्षम के जिलामंत्री विश्वास सक्सेना द्वारा किया गया।

सक्षम संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि उनकी यह संस्था दिव्यांगों और विकलांगों के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि संस्था ने कुम्भ मेले के दौरान भी नेत्र महाकुम्भ का आयोजन किया था जिसमें 42000 लोगों की आंखों की जांच की गई थी और 38000 लोगों को चश्में वितरित किये गए थे। उन्होंने बताया कि आज भी सक्षम संस्था द्वारा दिव्यांग दिवस मनाते हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क ट्राइसाईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, स्टिक, कान की मशीन एवं चश्में इत्यादि वितरित किये गए हैं।


पाहवा ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टि-दिव्यांग जन सशक्तिकरण संस्थान के माध्यम से यह सभी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय दृष्टि-दिव्यांग जन सशक्तिकरण संस्थान के पुनर्वास अधिकारी जगदीश लखेड़ा ने बताया कि यह भारत सरकार की योजना है जिसके अन्तर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित कर रहे हैं। सरकार की योजनाएं, सरकार के पात्रों तक पहुंचे यही हमारा उद्देश्य है।



