

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल सिंह रावत के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने अक्टूबर माह में हुई, जल प्रलय आपदा के कारण आल्मा काटेज बिड़ला मार्ग पूरी तरह धराशायी हो गया | जिसके चलते क्षेत्र वासियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आज दर्जनों क्षेत्र वासियों ने रोड नही तो बोट नही के नारे, जिला प्रशासन हाय, नगर पालिका परिषद हाय, व लोनिवि हाय हाय के नारे लगाये गये। यहां क्षेत्र वासियों का कहना है, मार्ग को बनाने के लिए घर से इस लड़ाई को सड़कों पर उतारा है।


उन्होंने कहा कि अगर शासन प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण कार्य शीघ्र नही किया गया तो आमरण अनशन, से लेकर किसी भी आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगें। वहीं खुशाल सिंह रावत ने बताया कि यहाँ किसी भी राजनीतिक दल के जनप्रतिधियों ने मार्ग का निरीक्षण तक नही किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन में दर्जनों क्षेत्र वासी मौजूद रहें।


