

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर -दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे वैसे भाजपा से दावेदारों की संख्या बढती जा रही है एक ओर काँग्रेस पार्टी ने, पहले ही उम्मीदवार् धोषित कर रखा है | वहीं भाजपा से अबतक 12 लोग, अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं | इसी कडी में आज भाजपा से विजय बहादुर सिंह रावत ने प्रेसवार्ता कर अपनी दावेदारी पेश की |


विजय बहादुर का कहना है कि उन्होंने पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रह कर पार्टी की सेवा की है, और गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी घोषित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | साथ ही उन्होने काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पर जमकर प्रहार किया | अब देखना यह होगा कि भाजपा हाईकमान किसको टिकट देती है क्योंकि अब तक इस सीट का मिथ्या रहा है कि जिस भी पार्टी ने गंगोत्री सीट जीती है केन्द्र ओर राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनी है |


