कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली का हुआ आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

डोईवाला के कुड़का खेल मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया  | रैली में बड़ी संख्या में जहां कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की, तो वही कार्यकर्ताओं ने इस रैली को भव्य और सफल बनाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के साथ तमाम कांग्रेस नेताओं ने शंखनाद रैली को संबोधित कर, भाजपा की डबल इंजन सरकार पर राज्य की उपेक्षा करने के साथ ही, बेरोजगारी को बढ़ावा देना, महंगाई पर रोक लगाने में असफल और जनता की समस्याओं का समाधान ना करने का बड़ा आरोप लगाते हुए, कांग्रेस पार्टी के समर्थन में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम जनता से वोट करने की अपील की।

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि राज्य की जनता तमाम समस्याओं से तरस्त है लेकिन भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार सिर्फ और सिर्फ सत्ता पाने के लिए जनता का शोषण कर रही हैं लेकिन अब राज्य के साथ डोईवाला की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाकर भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए बेताब हैं।

तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की रैलियों में जनता का भारी समर्थन दिखाता है | अब समय बदलाव का है, लोग विकास चाहते हैं, रोज़गार और महंगाई से राहत चाहते है, इसलिए कांग्रेस को सत्ता में लाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने मन बना चुकी हैं।