जसपुर बस अड्डे पर लगने वाला आर्मी टैंक चढ़ा राजनीति की भेंट, पढ़ें पूरा मामला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

उधम सिंह नगर ज़िले में जसपुर के सौन्दर्यकरण के लिए हर सफल प्रयास किये जा रहे हैं | वहीं भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विनय रुहेला द्वारा जसपुर के सौन्दर्यकरण के लिए एक आर्मी टैंक मंगाया गया जो ठाकुरद्वारा बसअड्डे पर लगाया जाना था | जिसके लगने के बाद शायद जसपुर को कुछ खास पहचान मिलती लेकिन जसपुर के सौन्दर्यकरण के लिया आया टैंक भी राजनीति की भेंट चढ़ गया |

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विनय रुहेला के अथक प्रयासों के बाद जसपुर नगर पालिका क्षेत्र के सौन्दर्यकरण के लिए एक आर्मी टैंक मंगाया गया था जिसे लगाने के लिए जसपुर के ठाकुरद्वारा बसअड्डे को चिन्हित किया गया था लेकिन वर्तमान विधायक आदेश चौहान एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया | जिसके बाद टैंक वहां नहीं लग सका और आज वह टैंक तहसील परिसर में खड़ा है और दर दर की ठोकरे खाता नजर आ रहा है |

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री विनय रुहेला ने बताया कि नगरपालिका का प्रस्ताव था | एक आर्मी टैंक ठाकुरद्वारा बसअड्डे पर लगेगा | जब टैंक वं वहां पहुँचा तो स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध किया कि यहाँ टैंक नहीं  लगेगा | विनय रुहेला ने बताया कि यहशहीदो के प्रति एक सम्मान सूचक है जो जसपुर को प्रदान किया गया है और अब उसे रखने के लिए दूसरी जगह देखी जा रही है |