

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

विश्व प्रप्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में इन दिनों सैलानियों का ताता लगा हुआ है। देश विदेश से सैलानी यहाँ, मुख्य रूप से टाइगर प्रजाति का दीदार करने आते हैं। इन दिनों टाईगर प्रजाति भी सैलानियों पर मेहरबान हैं | सैलानियों को ढिकाला जोन में टाइगर के जमकर दीदार हो रहे हैं | कॉर्बेट नेशनल पार्क की खूबसूरती देखने भार से ही सैलानियों का मन खुशी से झूम उठता हैं।

कॉर्बेट नेशनल पार्क में हजारों प्रजातियों के वन्यजीव पाय जाते हैं। कार्बेट में 52 प्रकार के जानवर और 580 प्रकार की चिड़ियों की प्रजाति यहाँ पाई जाती हैं | पार्क में इस समय लगभग 250 से ज्यादा टाइगर मौजूद है | जिनको देखने के लिए हर वर्ष लाखों सैलानी देश-विदेश से पार्क की और रुख करते हैं | ढिकाला जोन में पहुँचे सैलानियों ने देश की जनता से अपील भी की है कि एक बार कॉर्बेट नेशनल पार्क में जरूर घूमने आए।


कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक सैलानी रितेष नायर (फ़ोटो ग्राफर मुम्बई) ने बताया कि हम सब फ़ोटो ग्राफर हैं और मुम्बई से आये हुए हैं। बहुत ही खूबसूरत हैं कॉर्बेट नेशनल पार्क और यहाँ हमने टाइगर और बहुत से अन्य वन्यजीवों को देखा हैं | पार्क में आने के लिए कोरोना की नियमावली का पालन भी कराया जा रहा है |



