विधायक करन मेहरा ने बार चेंबरो का किया उद्घाटन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संजय जोशी

स्थान- रानीखेत

रानीखेत तहसील स्थित नवनिर्मित बार चेंबरो का विधायक करन मेहरा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। गौरतलब है कि रानीखेत तहसील को लगभग 100 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन अधिवक्ता अपना कार्य परिसर के बाहर बैठकर करते आ रहे थे। विधायक करन मेहरा ने पूर्व में अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी कक्ष का निर्माण विधायक निधि से कराया था।

मंगलवार को ₹8 लाख की लागत से  विधायक निधि से 8 चेंबरो को उन्होंने बार पदाधिकारियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि न्याय के रक्षकों को उनका सम्मान मिलना चाहिए। भविष्य में वह अपने प्रयासों से बार भवन बनाने के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने विधायक करन मेहरा का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान आयोजित समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।