

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी है। सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। वहीं इस बार उत्तराखंड में भाजपा,कांग्रेस के साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी हुंकार भरी है लेकिन रूड़की की पिरान कलियर विधानसभा में जनता आम आदमी पार्टी को नकारते हुए नजर आ रही है। पिरान कलियर विधानसभा के बाजुहेड़ी ग्राम की जनता ने साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को उनकी विधानसभा में प्रत्याशी के तौर पर उतारा है।

अगर जनता उन्हें चुन कर विधानसभा में भेजती है तो जीतने के बाद वो जनता के बीच रहेंगे इसका क्या भरोसा हैं| वहीं कुछ ग्रामीणों ने तो यह तक आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी आम जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी लोगों को लालच देने का काम करती है और युवाओं को रोजगार न देकर निकम्मापन सिखाती है। साथ ही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ तो सिर्फ भाजपा और कांग्रेस ही दो पार्टियाँ हैं। उनके द्वारा उसे ही चुना जाएगा जो क्षेत्र में विकास करेगा। मौजूदा विधायक के कार्यों को देखते हुए कांग्रेस विधायक को ही वोट देने की बात करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाले को सलाम है जो उनके बीच रहकर उनके सुख दुख में शरीक होगा उसे ही विकास के नाम पर मतदान कर विधानसभा भेजने का काम करेंगे।


ग्राम के युवाओं ने भी यही कहा कि सरकार चाहे कोई भी बने पर विकास व रोजगार के नाम पर विधायक को चुना जाएगा। इस समय तो सभी लोग हाथ जोड़कर आ रहे हैं लेकिन अगले पाँच साल तक दिखाई नही देंगे। ऐसे प्रत्याशी को चुना जाएगा जो उनके बीच का हो। वहीं युवा ग्रामीण बबलू सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिजली पानी व अनाज मुफ्त का लालच देकर लोगों की वोट खरीदना चाहते हैं लेकिन आम जनता अब सब समझ चुकी है। किसी के भी झूठे बहकावे में न आकर जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। वहीं ग्राम के पूर्व प्रधान ने कहा कि मौजूदा विधायक ने क्षेत्र में बहुत विकास कार्य कराए हैं इसलिए विकास के नाम पर मतदान किया जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ही दो पार्टियां हैं अन्य कोई भी पार्टी उनके क्षेत्र में जगह नही बना पाएगी। अब देखने वाली बात ये होगी कि आने वाली विधानसभा चुनाव में पिरान कलियर विधानसभा सीट पर क्या नतीजे निकल कर सामने आते हैं और जनता किसे चुन कर लाती है।



