पशु चिकित्सालय में हुई चोरी, चोर पकड़ किया पुलिस के हवाले

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर के खटीमा में राजकीय पशु चिकित्सालय में रात को, चोरों ने अस्पताल के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया । चोरी के दौरान एक चोर पकड़ा भी  गया। वही इस पर जानकारी देते हुए पशु चिकित्सालय के डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि उन्होंने सुबह हॉस्पिटल की तरफ आकर देखा तो एक युवक अस्पताल से निकल रहा था,

वही उनकी नजर अचानक से दरवाजे पर लटके टूटे हुए तालो पर पड़ी और सामान इधर-उधर बिखरा पाकर अस्पताल से निकल रहे व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया । वही डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल से भारी मात्रा में समान चोरी हो गया है जिससे काफी नुकसान भी हुआ है । इधर मेडिसिंन को खराब कर दिया गया है । चोरी की सूचना पुलिस दी गई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है ।