कांग्रेस प्रदेश सचिव ने निर्धन बच्चों को बांटी जर्सी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

बाजपुर के इंटर कॉलेज में कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेशी शर्मा ने कक्षा 6 से 8 तक के निर्धन बच्चों को जर्सी बाँटी | कड़ाके की ठंड से स्कूल में पढ़ने वाले निर्धन बच्चों को बचाने के लिए बाजपुर इंटर कॉलेज में जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेशी शर्मा ने निर्धन बच्चों को जर्सी वितरित की। जहां कक्षा 6 से 8 तक के 40 निर्धन बच्चों को जर्सी वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे जर्सी वितरण कार्यक्रम की सराहना की | तो वहीं कार्यकम की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि गर्म जर्सी पहनकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ठंड से बच सकते हैं।