

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं द्वारा जनसंपर्क और जन सभाओं का दौर शुरू हो गया है | इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड देव भूमि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम आज उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंडा पहुंचे | जहाँ आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया | इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी यूनुस चौधरी भी वहां मौजूद रहे | वहीं उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया | जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |

वहीं उन्होंने मंच पर शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावे को लेकर दिल्ली सरकार का उदाहरण दिया और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड की शिक्षा को और बेहतर बनाने की बात कही | उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में काम की राजनीति करने आई है और उत्तराखंड में चुनाव आते-आते आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ जायेगी | भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार और कांग्रेस को देख चुकी है | अब जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी आम आदमी पार्टी को जनता पसंद कर रही है | जिसका परिणाम आने वाले विधान सभा चुनाव में दिखाई देगा |



