

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में कोसी नदी में पोकलैंड मशीन से खनन कार्य होने पर खनन कार्य से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने प्रदेश सरकार से पोकलैंड मशीन को बंद कराने की मांग की और सरकार पर बाजपुर के खनन कारोबारियों के साथ उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बता दें कि बाजपुर में कोसी नदी के समीप कोसी कांटे पर खनन कार्य से जुड़े ट्रांसपोर्टर एकत्र हुए। जहां ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के इशारे पर कोसी नदी में पोकलैंड मशीन से किए जा रहे खनन के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि कोसी नदी में पोकलैंड मशीन चलने से चुगान कार्य करने वाले मजदूरों से रोजगार छिन रहा है जिससे लोगों के सामने दो वक्त की रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा चुकी है लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



