

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मधु पालन सेमिनार का समापन आज कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के हाथों हुआ | 18 से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस सेमिनार में लगभग 1000 अंतर्राष्ट्रीय प्रचारक और मधु पालन करने वाले लोगों ने प्रतिभाग किया |

वहीं बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा मधु पालन को बढ़ावा देने के लिए 40% सब्सिडी देकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे मधु पालन के कारोबार में लोग प्रभावित होकर इस पालन को शुरू करें | वहीं कुमाऊं के संयुक्त निर्देशक सुरेश तिवारी ने बताया कि इस सेमिनार में 3 दिनों में लगभग अंतरराष्ट्रीय स्तर से 1000 राष्ट्रीय स्तर के प्रचारक ने मधु पालन के बारे में लोगों को जानकारी दी |


सबसे बड़ी बात है कि बाईसा सो टर्न शहद का उत्पादन हमारे कुमाऊं के अंदर होता है और कुमाऊं के सभी मधु पालन व्यवसाय करने वालों को प्रेरित किया जा रहा है | जगह-जगह सरकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं और विभाग के द्वारा उन योजनाओं को कारोबारी तक पहुंचाया जा रहा है | इस सेमिनार से हमारे उत्तराखंड को एक पहचान मिली है | इस से प्रेरित होकर आगे भी अन्य लोग भी इस पालन में कार्य करेंगे |



