

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि उत्तराखंड के अंदर नई शिक्षा नीति और शिक्षा प्राधिकरण लागू किया जा रहा है | इसके लागू होने से सभी अभिभावक और अध्यापकों को लाभ मिलेगा | उन्होंने बताया हमारी सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है | जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान दिया जाएगा, जिसमें कुमाऊनी, गढ़वाली, थारू आदि समस्त भाषाओं का ज्ञान कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को दिया जायेगा |

इसके लिए सरकार ने अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं और सभी प्रदेश के स्कूलों में नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी जिससे सभी को लाभ मिलेगा | साथ ही उत्तराखंड की नई पीढ़ी भी अपनी भाषा और संस्कृति का ज्ञान ले पायेगी | यह ज्ञान ही आगे चलकर उत्तराखंड के विकास और यहाँ से पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा |



