मंगलौर पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रुड़की

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड सिसायत में अपने पांव जमाने मे लगी हुई है। सत्ता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए सभी दल की पार्टियां जनता के बीच पहुंच कर रैली निकाल रही है और मुद्दों के साथ चुनावी अखाड़े को मजबूत कर रही है।

भाजपा, दिग्गज नेताओं के साथ हरिद्वार क्षेत्र में रैली निकाल कर जनता के बीच पहुंच रही है। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज मंगलौर पहुंची जहां पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया, विजय संकल्प यात्रा मंगलौर से चलकर गुरुकुल नारसन पहुंची।

जन सम्पर्क यात्रा में केंद्रीय मंत्री सहित कई भाजप के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यात्रा में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तो वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला साथ ही यात्रा में मौजूद उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने धामी सरकार की विकास की योजनाओं से लोगो को अवगत कराया और साथ ही जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।