

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के तराई पश्चिम वन प्रभाग के तुमड़िया डैम क्षेत्र में आज-कल विदेशी परिन्दो से गुलजार लगा हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी यह परिन्दे तुमड़िया डैम की रौनक बने हुये है। यूरेशियाई देशो में पड रही कड़ाके की ठण्ड की वजह से काफी तादात में यह मेंहमान परिन्दे इन दिनों तराई इलाको में पहुंचे हुये हैं ।

जो हर साल की तरह इस बार भी झुण्ड में साइबेरिया, मध्यचीन और मंगोलिया देशों से यहाँ पहुंचे है। बता दें कि यह साइबेरिया, मध्यचीन और मंगोलिया से आने वाले यह परिन्दे पांच से छः हजार किमी0 तक का सफर दिन-रात उडकर तय करते हैं और अनेक परेशानियों से जूझते हुऐ तराई इलाको में पहुंचते हैं । हर साल यह परिन्दे अक्टूबर. नवम्बर दिसम्बर में साइबेरिया में काफी बर्फबारी के चलते यहाँ मेंहमान नमाजी के लिये आ जाते हैं और मार्च के महीने में खट्टी-मीठी यादों के साथ अपने वतन वापस लौट जाते है । वहीं अगर भोगपुर ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह की माने तो इन विदेशी परिंदों को देखने दूर दूर से पर्यटक यहाँ पहुंचते हैं |


ग्राम प्रधान का कहना है कि डैम क्षेत्र का सौंदर्यकरण करने के लिए और इसे पर्यटन केंद्र बनाने के लिए पर्यटन मंत्री से भी बात की जा रही है | वही वन विभाग की माने तो इस बार इन विदेशी परिन्दो का विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इस मौसम में इनके आने से डैम क्षेत्र में रौनक आ गई है और पर्यटन भी बढ़ रहा है |



