

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

विगत 12 दिनों से घर से लापता हुए व्यक्ति का रविवार की देर शाम कालाढूंगी के वार्ड 2 से लगे जंगल में शव पड़ा हुआ मिला। जंगल में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद से ही कालाढूंगी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को शव पड़ा मिल गया।

उक्त शव के सड़-गल जाने से पहचान हो पाना मुश्किल हो रहा था। बहरहाल कालाढूंगी पुलिस ने गुमशुदा की तहरीर देने वाले परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने पहचान की। पतेहपुर बागजाला कोटाबाग निवासी 57 वर्षीय दिनेश चंद्र सनवाल जो 8 दिसंबर को अपने घर से कालाढूंगी रिशेतदारी में आये और वापस नहीं लौटे ।


वह सुन और बोल भी नहीं सकते थे। परिजनों द्वारा कालाढूंगी पुलिस व राजस्व पुलिस को भी सूचना दी थी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



