महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने की प्रेस वार्ता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी मुस्तैदी से मैदान में उतर चुकी है। यही कारण है कि दोनों पार्टियों के दिग्गजों मैदान में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी के चलते महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा बाजपुर पहुंची। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से मैदान में जुट चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करेगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है जो कांग्रेस की सरकार में नहीं होता था। जिसकी जिम्मेदार प्रदेश और देश की भाजपा सरकार की है | तो वही कांग्रेस पार्टी सच्चाई के मुद्दों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है जिससे प्रदेश की जनता को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी। वही जब टिकट को लेकर कांग्रेस में हो रहें घमासान का सवाल पूछा गया | तो महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने मीडिया की स्वतंत्रता पर ही सवाल खड़ा कर दिया |