अवैध शराब कारोबारीयों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी     

जनपद के नए कप्तान ने कार्यभार संभालते ही अवैध शराब कारोबारीयों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है जिसके बाद उत्तरकाशी पुलिस ने शहर में गहन चेकिंग अभियान चलाकर फास्ट फूड़ सेन्टर में अवैध रुप से शराब परोसने पर फास्ट फूड़ सेन्टर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया |

कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान भैरव चौक, नसीम गली मे नौटियाल फास्ट फूड़ सेन्टर पर अवैध रुप से शराब परोसने व फास्ट फूड़ सेन्टर स्वामी विकास नौटियाल पुत्र स्व0 पारेश्वर नोटियाल निवाली ग्राम लोनथ्रू थाना मनेरी उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर उक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।