एसएसपी ने किया सभी चौकियों का स्थलीय निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे नैनीताल जिले के एसएसपी पंकज भट्ट ने कोतवाली की सभी चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया | तो वही बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में मुख्य रूप से नशे को लेकर पुलिस कार्य करेगी और नशे का कारोबार जिस प्रकार से फल-फूल रहा उस पर कार्रवाई की जाएगी |

साथ ही चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ज्यादा सक्रिय किया जाएगा। एसएसपी पंकज भट्ट ने जिले की एसओजी को भंग कर दिया है तो वही पूरी टीम को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया है एसएससी पंकज भट्ट का कहना है कि जिनका परफारमेंस अच्छा रहेगा उसी के आधार पर नए लोगों को एसओजी में जगह दी जाएगी।