मृतक आश्रितों की 5 वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान  : बाजपुर

बाजपुर के भगत सिंह चौक पर चीनी मिल के मृतक आश्रित बीते 5 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। जहां भूख हड़ताल के दौरान मृतक आश्रितों की तबीयत लगातार खराब हो रही है। वही भूख हड़ताल के 5वे दिन मृतक आश्रितों को नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने समर्थन दिया।

इस दौरान उन्होंने जल्द मांग पूरी ना होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। वही मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल को आम आदमी पार्टी के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह ने एक दिवसीय भूख हड़ताल करते हुए अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों द्वारा जो मांग की जा रही है उसका संज्ञान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को भी है लेकिन इनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।