

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज उधम सिंह नगर के कांग्रेस उम्मीदवारों से वार्ता करने दिल्ली से आए अविनाश पांडे ने नैनीताल और उधम सिंह नगर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे सभी उम्मीदवारों से वार्ता की और उनके विधानसभा का हाल जाना | वहीं उम्मीदवारों ने बताया कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने पहली बार सभी उम्मीदवारों से वार्ता की है


यह काफी सराहनीय है इससे उम्मीदवारों में उत्साह और हौसला बढ़ेगा | वहीं मुख्यमंत्री की विधानसभा से दावेदारी कर रहे भुवन कापड़ी ने कहा कि जिस प्रकार से खटीमा विधानसभा का बुरा हाल है जहा पैसों की बंदरबांट हो रही है तो वहीं मुख्यमंत्री अपनी ही विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क देने में नाकामयाब हो रहे हैं | 2022 में भाजपा की पूरी तरह से हार होगी और कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी | क्योंकि जिस प्रकार से हर विधानसभा में विकास के नाम पर भाजपा ने जनता को धोखा दिया है इससे साफ होता है कि सभी विधानसभाओं में कांग्रेस की जीत पक्की है |


