

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

उतरकाशी जनपद के डुण्डा प्रखंड में नगल गांव निवासी राकेश डबराल का मकान ऑलवेदर रोड की चौड़ीकरण जुलाई में हुई थी | भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी सूचना शासन- प्रशासन को दी गई | मौके पर अधिकारी भी आये और मकान की स्थिति को खतरे के दायरे में देख कर प्रभावित परिवारों को सरकारी विद्यालय में शिफ्ट किया गया और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने का ठांडस बंधाया। लेकिन आज पीड़ित परिवार के भवन का प्रतिकर मात्र एक लाख एक हजार नौ सौ रुपये ही बना और 3 दिन का समय देकर विद्यालय भवन को खाली करने का नोटिस भवन स्वामी को दिया गया है।

वहीं राकेश डबराल का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने मुवावजे का सही आकलन नहीं किया है व इतनी सी छोटी धनराशि में भवन निर्माण होना असंभव है | उधर प्रशासन ने 3 दिनों के भीतर विद्यालय भवन को खाली करने का भी नोटिस दिया है तो ऐसी स्थिति में वह कहा जाए, यदि राष्ट्रीय राजमार्ग बड़कोट व कार्यदाई संस्था व समय पर सुरक्षाबल दीवार लगा देती, तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती | राकेश डबराल ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षतिग्रस्त भवन का पुनः आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए।



