

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 20 दिसम्बर 2021

मेष


आज के दिन आपको आपकी वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलवाएगी, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय शब्दों को तोलकर बोलना बेहतर होगा।
वृषभ


आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप मानसिक शांति अथवा योग का सहारा लेकर काफी परेशानियों से मुक्त हो सके, लेकिन नौकरी के जातकों का यदि कोई कार्य अधूरा पड़ा है, तो उसे पूरा करने में आज आपको काफी मेहनत लगेगी |

मिथुन

आज का दिन आपके लिए काफी खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
कर्क

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से बातचीत करते समय अपने क्रोधी स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगो को आज लाभ के नए नए अवसर मिलते रहेंगे, जिनसे लाभ अवश्य होगा।
सिंह

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार की कुछ योजनाओं के लिए किसी बैंक संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा।
कन्या

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने बिजनेस की ओर कम ध्यान देंगे |
तुला

आज आपको अपने किसी परिजन की व्यवहार से मन थोड़ा दुखी होगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा था, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।
वृश्चिक

आज के दिन आप अपने वैवाहिक जीवन में संतुलन बिठाने के प्रयास करने में व्यस्त रहेंगे। आज यदि आपके अपने जीवनसाथी से कोई कहासुनी भी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। यदि जीवन साथी नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।
धनु

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार मे आ रही हर समस्याओं का आप आगे बढ़ कर सामना करेंगे, लेकिन आपको आज ध्यान देना होगा कि आपकी इस आदत को लोग आपका समर्थन ना समझे, इसलिए आपको कुछ मामलों में तो तोलमोल कर ही बोलना बेहतर होगा।
मकर

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि उनको अपनी शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह आज आप अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे व अपने धन का भी सदुपयोग अच्छे से कर पाएंगे।
कुंभ

आज आपको अपने पितरों व माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नई संपत्ति अथवा नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए यदि उन्हें कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
मीन

आज का दिन आपके लिए कुछ रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करते नजर आएंगे। आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी कुछ उत्तम अवसर हाथ लगेंगे, जिससे उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।


